गालों के ‘डिंपल’ बताते हैं लड़कियों के बारे में रोचक बातें ट्रेंडिंग*

in #beauty7 years ago

गालों के ‘डिंपल’ बताते हैं लड़कियों के बारे में रोचक बातें
ट्रेंडिंग

यदि किसी भी सुंदर लड़की के गालों पर हंसते हुए डिंपल आ जाता है तो उसकी खूबसरती में चार चांद लगा देता है। फिर चाहे चेहरा काला हो या फिर गोरा उस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिन लड़कियों के गालों पर डिंपल पड़ते है वह लोगों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

चेहरे के डिंपल एक व्यक्ति में आकर्षण का बड़ा केन्द्र बन जाते हैं। किसी के दोनों गाल पर डिंपल होते हैं तो किसी के एक ही गाल पर होता है। लेकिन एक हो या दोनों गालों पर, ये बहुत सुंदर लगते हैं। यह तो सुंदरता की व्याख्या हो गई, किसी के गाल पर डिंपल पड़ने से वह कैसा दिखता है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन ये डिंपल उसके व्यवहार एवं आगामी जीवन पर प्रभाव करते हैं यह कोई नहीं जानता।

कहा जाता है कि यह कुदरत की दी हुई एक ऐसी अनोखी चीज है जिसको लेकर हमारे समाज में अलग-अलग धारणाएं हैं।

तो आइए जानते है गालों पर डिंपल पडऩे पर वह क्या कहते हैं

-ऐसा माना जाता है जिन लोगों के गालों पर डिंपल पड़ता है उन लोगों का वैवाहिक जीवन सुख से भरपूर होता है।इन लोगों की अपने ससुराल वालों के साथ थोड़ी बहुत लड़ाई भी हो जाती है। लेकिन फिर भी ऐसे लोग काफी भाग्शाली होते हैं।

-शास्त्री ज्ञान के अनुसार जिन लड़कियों के गालों पर डिंपल आता है, वह लड़की के अच्छी भाग्य को दर्शाता है। ऐसी लड़कियों का अपने पति के साथ अच्छा संबंध रहता है। वे यह भी बताते हैं कि ऐसी लड़कियां बहुत शौकीन होती है।

-लोगों की ऐसी धारणाएं है कि जिन लोगों के गोरे गालों पर डिंपल पड़ते हैं वो लोग बहुत गुस्से वाले होते हैं। लेकिन वहीं जिन लोगों के गाल गुलाबी होते हैं और साथ ही डिंपल भी पड़ते है वैसे लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं और अपने गुस्से पर काबू रखना जानते हैं।

विज्ञान डिंपल के बारे में क्या कहता है?
विज्ञान डिंपल पडऩे के संदर्भ में कहता है कि डिंपल चेहरे की मांसपेशियों की अलग तरह की बनावट के कारण बनती है। हालांकि ऐसा देखा गया है कि ऐसे बहुत कम लोगों होगें जिनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं।

इस वजह से ज्यादातर लोगों के मांसपेशियां की बनावट एक जैसी होती है और ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिनकी बनावट अलग होती है इसी कारण यह विभिन्नता पायी जाती है।dil-2.jpg

#bueatydimpals

Sort:  

Hi! I am a robot. I just upvoted you! I found similar content that readers might be interested in:
https://www.timesbull.com/trending/cheeks-dimple-107586/